मेरठ। जिला अस्पताल मरीज़ों के इलाज के लिए है, लेकिन वहां कुत्ते आराम फरमाते नज़र आये। जिसके चलते जिला अस्पताल में पहुंच रहे मरीज़ों और तीमारदारों में डर का माहौल है। याद रहे कुत्तों के काटने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं, ऐसे में जिला अस्पताल में घुमते और आराम फरमाते कुत्ते अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।