मेरठ के सरूरपुर रजबहे की पटरी पर शुक्रवार को पुरा महादेव शिवालय की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक हजारों कांवड़िये "बोल बम" और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। यात्रा मार्ग पर सजी आकर्षक झांकियां, भक्ति गीत और डीजे की धुनों ने वातावरण को शिवमय बना दिया। नन्हे कांवड़ियों से लेकर पूरे परिवार तक आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे, जो अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बने।