अर्नब तूफान के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मेरठ और एनसीआर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है।