फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ यात्रा में संचार व्यवस्था का होगा अहम रोल, डीआईजी ने परखी व्यवस्था

मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना अधिकारियों के लिए चुनौती रहती है, जिसके लिए अधिकारी पूरा होमवर्क पहले से ही कर लेते हैं। इसी कड़ी में संचार व्यवस्था का भी कांवड़ यात्रा में अहम रोल होगा। जिसके लिए रेंज कंट्रोल बनाया गया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने अपर राज्य रेडियो अधिकारी विनोद कुमार सिंह के साथ संचार व्यवस्था की पूरी तैयारी को परखा और संचार उपकरणों के बारे में समीक्षा बैठक की। रेंज कंट्रोल रूम का सीसीटीवी कंट्रोल रूम और यूपी 112 कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क रहेगा। सूचना प्राप्त होने पर जोनल, सैक्टर, चौकी फोर्स, कांवड़ मोबाईल, क्यूआरटी और एंबुलेंस को तुरंत मौके पर भेजी जाएगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मोबाईल दस्ता के रूप में पूरी रेंज के चारों जनपदों में 263 फोर व्हीलर और 288 टू-व्हीलर गाड़ियां लगाई गई हैं, जिसमें मेरठ में 115 फोर व्हीलर, 55 टू-व्हीलर लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें