फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीएम मोदी के आगमन से पहले मेरठ में CNG पंप बंद, वाहन चालकों को परेशानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन से एक दिन पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच पड़ने वाले पेट्रोल और सीएनजी पंपों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दिल्ली रोड स्थित गेल गैस (GAIL Gas) का सीएनजी पंप निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया। पंप बंद होने के कारण कई वाहन चालक बिना सीएनजी भरवाए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें