फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में लगे पलायन के पोस्टर, लोगों का छलका दर्द

मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर सेक्टर-2 में रहने वाले लोगों का दर्द सामने आने लगा है। क्षेत्र में कई स्थानों पर निवासियों ने पलायन के पोस्टर लगा दिए, जिससे इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घर छोटे-छोटे हैं और ऐसे में सेटबैक की प्रक्रिया लागू करना उनके लिए संभव नहीं है। उनका कहना है कि यदि सेटबैक लागू किया गया तो किसी का बाथरूम तो किसी का ड्राइंग रूम खत्म हो जाएगा। निवासियों ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में वे आखिर रहेंगे कहां। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समाधान निकालना चाहिए, ताकि आम लोगों को अपने ही घरों से बेघर होने की नौबत न आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें