फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अन्नू–साहिल की शादी में हर्ष फायरिंग, जयमाला के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने की दुनाली से फायरिंग, वीडियो वायरल

मेरठ। सरधना के बहादरपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और रोहतक के नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन साहिल भारद्वाज की शादी समारोह में मंगलवार रात हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने स्टेज पर दुनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मंच के आसपास मौजूद मेहमान घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने भले ही किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मेहमानों ने इसे लापरवाही भरा कदम बताया। हालांकि, घटना के बाद कार्यक्रम सामान्य हो गया और शादी की शेष रस्में उत्साहपूर्वक संपन्न होती रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें