गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार आधी रात पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कसीनो चलता पकड़ा। यहां दिल्ली और मुंबई की लड़कियां 100 टेबल लगाकर कसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। छह युवतियों और 15 रईसजादों से पूछताछ जारी है। जैसे ही टीम हारमनी इन होटल के प्रथम तल पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां कसीनो चलाती मिलीं। ऑनलाइन पार्टी बुक की गई थी। यहां पर अर्द्धनग्न अवस्था में युवतियां डांस करती दिखीं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रईसजादों को हिरासत में लिया है। बाकी 35 से ज्यादा लोग फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध तरीके से कसीनो चल रहा था। होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।