फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा सरधना मंडल की हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रूप-रेखा

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी सरधना मण्डल की बैठक गंज बाजार स्थित मण्डल कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष आलोक जैन और संचालन मण्डल महामंत्री शानू जैन ने किया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि 26 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर आयोजित करने की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। साथ ही 29 अक्तूबर को जिले का महिला सम्मेलन सरधना नगर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सेठी रहेंगी। बैठक में नगर महिला मोर्चा पदाधिकारी पिंकी सोम, उमा त्यागी और शालिनी सैनी को आयोजन की व्यवस्था सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 16वां रक्तदान कार्यक्रम रोटरी क्लब सरधना महान द्वारा पाण्डुकशिला रोड स्थित निलय भवन पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में शानू जैन, सुमीत कुमार, मंगू प्रधान, डॉ. ओमकार पुंडीर, शंकर सिंह, वीरेंद्र सैनी, दीपक शर्मा, लोकेश जैन, राहुल पाल, मोहित सिंह, शिव कुमार जैन, संजीव शर्मा, पवन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, नीटू वर्मा, रक्षित गर्ग और प्रदीप कुमार शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें