मेरठ में महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर भाजपा मेरठ महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।