पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा उनकी जयचंद के कारण हुई बयान पर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने जवाब देते हुए कहा कि संजीव बालियान खुद अपने व्यवहार के कारण हारे हैं। कैंट स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि डॉ संजीव बालियान सरधना विधानसभा में नहीं हारे, उन्हें बराबर वोट मिले हैं। संजीव बालियान खुद अपने घर की विधानसभा बुढ़ाना और चरथावल में हारे हैं। शहर विधानसभा सीट पर जहां भाजपा हमेशा से ही 70000 तक की लीड करती थी। वहां मात्र 800 वोट ही लीड कर सके हैं। शहर के नई मंडी क्षेत्र में जहां भाजपा हमेशा जीती थी वहां समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीता है। संजीव बालियान को इस पर भी मंथन करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों। मुख्यमंत्री के आने पर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संजीव बालियान के साथ ही हुई वार्ता में मुझे कहा गया था कि वह सरधना सीट देखें, बाकी सीटों पर ना ध्यान दे। मैंने चुनाव में सरधना सीट पर ध्यान दिया और इस सीट पर बराबर वोट मिले हैं। खतौली विधानसभा में भी कम वोट मिले हैं। संगीत सोम ने कहा कि मेरा संजीव बालियान के साथ कोई वैचारिक मतभेद नहीं है वह भी पार्टी कार्यकर्ता है और मैं भी पार्टी कार्यकर्ता हूं दोनों पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।