बिजनौर के चर्चित 14 साल पुराने प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया है। फैसला सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए। इस मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही थी, जिसके बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया। अदालत अब दोषियों की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। इस बहुचर्चित मामले पर जिले की निगाहें टिकी हुई हैं। फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई, जबकि अब सभी की नजरें सजा के ऐलान पर हैं।