मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर चालक पदम सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में बार बालाओं के नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग नृत्य देखने के लिए जुटे और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।