बड़ौत तहसील क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी और काशीराम कॉलोनी की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर हटाकर साधारण मीटर लगाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल अधिक आने की आशंका है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनके घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो वे स्वयं उन्हें उखाड़कर फेंक देंगी। इस दौरान तहसील परिसर में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।