फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में बैंडमिंटन प्रतियोगिता, छात्र वर्ग में देव, आदित्य और छात्रा वर्ग में अंशिका अनुष्का की टीम प्रथम

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के अलग-अलग समूह बनाकर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्राचार्य डॉ विनीता राठी ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा वर्ग से आठ -आठ टीमों का चयन किया गया है। जिसमें छात्र और छात्राओं के अलग-अलग मैच कराए गए। दोनों वर्गों के ग्रुप मैच कराकर सैमीफाइनल में क्वालीफाई टीमों के मध्य मैच कराए गए, तत्पश्चात विजेता टीमों के मध्य फाइनल मैच कराए गए।छात्र विजेता टीम में प्रथम देव आदित्य और भविष्य व रिंकू और रितिक द्वितीय तथा यस और आशु भाटी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं छात्रा वर्ग में अंशिका और अनुष्का प्रथम, प्रियांशी और आयुषी शर्मा की टीम द्वितीय, तमन्ना और विदुषी की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीम को प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीत-हार बड़ी चीज़ नहीं होती है, बड़ी बात है खेल भावना, अनुशासन और जुनून से खेलना। इस अवसर पर महाविद्यालय में डॉक्टर मोनू सिंह, वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें