मेरठ में दहेज हत्या के आरोपियों ने मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। बताया गया कि बच्ची की मां नसरीन की दो वर्ष पहले ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में महिला का पति जेल में बंद है जबकि अन्य आरोपी जमानत पर बाहर हैं। गुरुवार को बच्ची का सरेराह अपहरण का प्रयास किया गया। ये पूरी वारदात सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।