मेरठ। मोहिउद्यीनपुर में हुई जाटव समाज के युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की होने और उनपर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर मृतक के परिजनों के साथ आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस पर धरने पर बैठे गये। कार्यकर्ताओं ने आलाधिकारियों से मामले में सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है।