फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

मेरठ। मवाना के लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिन छात्राओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। उन छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयुषी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता।प्राचार्या डॉ शक्ति साहनी ने अपने संबोधन में बताया कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इनसे छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्राचार्या ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें