फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आंगन में खेल रहे दस माह के बच्चे को सांप ने डसा, वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ा

मेरठ। खरखौदा क्षेत्र के गांव कूडी में शनिवार रात आंगन में खेल रहे दस माह के बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों ने बच्चे को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया। उधर सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया। कूड़ी गांव में बबली गुर्जर पुत्र भूप सिंह का परिवार रहता है। शनिवार देर शाम प्रतिदिन की भांति परिवार के सभी सदस्य आंगन में बैठे थे तथा उसका दस माह का आरव आंगन में खेल रहा था। खेलते खेलते बच्चा कोने में पड़े एक बोरे के टुकड़े के पास पहुंच गया तभी बोरे के नीचे बैठे जहरीले सांप ने बच्चे को डस लिया। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर परिजन बच्चों की और दौड़े तब तक सांप बच्चों की उंगली से लिपटा था। परिजनों ने बच्चों को तुरंत ही मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम ने टीम रात्रि में ही गांव कूड़ी में पहुंच गई तथा कड़ी में सकट के बाद सांप को पकड़ लिया। उधर वन विभाग की टीम का कहना है कि सांप जहरीले प्रजाति का था। सांप के डसने से बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है उसे एक निजी अस्पताल में अति गहन चिकित्सा कक्षा में रखा गया है। परिजनों के अनुसार बच्चा इस समय वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें