मेरठ। शुभ मंगलम बैंकट हॉल बागपत रोड में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. तनुराज सिरोही, गौतम खट्टर, स्वामी यशवीर महाराज के साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी।