फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला में 40 छात्राओं ने लिया भाग

Pratyush Sharma Updated Mon, 30 Mar 2026 10:43 PM IST

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने डिजिटल विपणन विषय पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को सुदृढ़ करना था। कंपनी के मनीष मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल विपणन के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे सामग्री निर्माण, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सोशल मीडिया रणनीति, विश्लेषण और निवेश पर प्रतिफल की जानकारी दी। मनीष ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान दिए और बताया कि डिजिटल विपणन के माध्यम से बेहतर रोजगार के अवसर कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं।कार्यक्रम से छात्राओं को उद्योग से जुड़ा अनुभव मिला और उन्होंने डिजिटल विपणन क्षेत्र की नई तकनीकों तथा उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में श्वेता सहित अन्य प्रवक्ता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 40 छात्राओं ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें