मेरठ के फतेहउल्लापुर रोड स्थित मदरसा हामिदया मिस्बाहुल उलूम में बुधवार को फर्जी वोट डालने को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। निकाय चुनाव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।