मेरठ में सरकारी जमीन पर बने अवैध कॉम्प्लेक्स को लेकर दिखाई गई अमर उजाला की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने भारी फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर अवैध तरीके से बनी दुकानों को तोड़ दिया। 21 जून को इस अवैध कॉम्प्लेक्स को लेकर अमर उजाला अखबार में खबर छापी थी और अमर उजाला टीवी पर भी ये खबर दिखाई गई थी।