हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य ने अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले बाबाओं की जमकर खिंचाई की है। सरधना में जनपदीय आर्य महासम्मेलन के समापन कार्यक्रम में पहुंचे देवव्रत आचार्य ने इस दौरान कहा कि अगर इन बाबाओं को अपनी अलौकिक शक्तियों पर भरोसा है, तो वो बॉर्डर पर जाएं और पाकिस्तान की सेना से मुकाबला करें।