बकाया मुआवजे की मांग को लेकर मेरठ के किसानों ने विकास प्राधिकरण के दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने एमडीए ऑफिस के सामने चूल्हा जलाकर खाना पकाया। किसानों ने अधिकारियों को अपने बीच बिठाकर खाना भी खिलाया। इस बीच किसानों और कर्मचारियों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसके बाद वहां पर भारी पुलिसबल भी तैनात किया गया। खबर ये भी है कि, किसानों ने अधिकारियों को बंधक बना लिया। किसानों की मांग है कि 50 फीसदी से ज्यादा जमीन पर अभी मेरठ विकास प्राधिकरण का कब्जा नहीं है। ऐसे में उन्हें नए भूमि अधिग्रहण के आधार पर मुआवजा दिया जाए।