मेरठ पुलिस ने कुख्यात बदमाश आलिम उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है। अपनी बहन की शादी में शामिल होने आए आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी लेकिन आखिर में उसे सरेंडर करना पड़ा। इसके बाद बदमाश के परिजनों के बीच से उसे गिरफ्तार करना पुलिस के लिए काफी मुश्किल रहा।