मेरठ में बृहस्पतिवार की सुबह सर्राफा व्यापारी राकेश कुमार के घर छह हथियारबंद डकैत घुस आए। डकैतों ने हथियार के दम पर परिजनों को बंधक बनाकर घर में मौजूद तीन लाख रुपये और जेवरात लूट लिए। घरवालों ने बताया कि सर्राफ राकेश कुमार अपने साले और दोस्त के साथ मार्निंग वॉक पर निकल रहे थे तभी छह नकाबपोश घर में घुस आए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।