फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रॉपर्टी डीलर और टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय पर फायरिंग करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस से मुठभेड़ में घायल आरोपी
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम में टूर एंड ट्रेवल्स व प्रॉपर्टी कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोपी अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार तड़के नूरनगर कट के पास गाड़ी बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि 16 मई को अज्ञात हमलावर ने माधवपुरम सेक्टर-01 स्थित ओम प्रॉपर्टी और महादेव प्रॉपर्टी टूर एंड ट्रैवल्स के कार्यालयों पर फायरिंग कर कांच तोड़ दिए थे। मनोज कुमार गोयल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा हैरियर गाड़ी की पहचान हुई और आरोपी अंकित भारद्वाज, नितिन राणा व चीकू का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार को ग्राम दुल्हैड़ा चौहान थाना पल्लवपुरम निवासी आरोपी अंकित भारद्वाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी नूरनगर कट के पास खड़ी होना बताया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज की टीम उसे साथ लेकर कार बरामद करने पहुंची। तभी अंकित ने कार के डैशबोर्ड से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक कारतूस, घटना में प्रयुक्त सफेद टाटा हैरियर कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि घायल अंकित एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के थानों में हत्या, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें