फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में स्वच्छता अभियान नगर विकास मंत्री हुए शामिल,दिलाई स्वच्छता शपथ

मऊ में नगरपालिका परिषद की तरफ से नगर क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ महा अभियान के तहत सफाई अभियान के क्रम में नगर के वार्ड संख्या 44 स्थित मिर्जाहादीपुरा में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से किया। सभा के समापन पर उन्होंने ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई। इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए संबोधित भी किया। स्वच्छता शपथ में कहा गया कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी शामिल थी। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी के प्रति सजग रहते हुए भारत को स्वच्छ एवं विकसित बनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें