फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांस के सहारे घर में घुसे चोर, पांच लाख का आभूषण 50 हजार नगदी चोरी; कमरे की हालत देख परिजन हैरान

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा ग्रामसभा के अहीरपुरा रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। बांस के सहारे पीछे से घर में घुसे, पांच लाख रुपये का आभूषण और 50 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। घर से 500 मीटर दूरी पर सिवान में सूटकेश और बक्सा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल किया। इंदारा गांव के अहीरपुरा निवासी मिथिलेश यादव और घर के सदस्य रविवार की रात रोज की तरह खाना खाकर बाहर बरामदे में सोने चले गए। देर रात चोर ने बांस के सहारे छत पर चढ़े, दरवाजा बंद देखा तो सीढ़ी पर लगे टीनशेड को हटाया और घर में घुस गए। बड़ी सावधानी से तीन कमरों का ताला तोड़कर चार बाक्से और पांच सूटकेश लेकर फरार हो गए। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर सिवान में सूटकेश और बक्सों को खंगाला। जिसमें सोने चांदी के 12 थान गहने, कीमती कपड़े और 50 हजार रुपये नगदी रखे थे। सोमवार की सुबह जब मिथिलेश की मां घर के अंदर गई तो अवाक रह गई, तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था। सिवान की ओर शौच करने गई महिलाओं देखा कि खेत में खाली सूटकेश और बक्से बिखरे पड़े थे। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर के पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक नवलकिशोर सिंह ने पुलिसबल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें