यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा जिले के 135 परीक्षा केंद्रो पर सोमवार को पहली पाली में संपन्न हुई। नगर के सोनी धापा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पहली पारी में हाईस्कूल के हिंदी का पेपर देकर निकली छात्राओं ने बताया कि उनका पेपर अच्छा गया। जैसा तैयारी किया था वैसा ही पेपर आया था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। परीक्षा देकर निकली छात्राएं उत्साहित दिखीं।