फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में प्राथमिक विद्यालय कइया की छात्राएं पुरस्कृत, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 05:56 PM IST

मऊ के परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती करने का गुर सिखाया। प्राथमिक विद्यालय कइया की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों और प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलाधिपति डॉ. जेपी लाल, संस्थान के निदेशक डॉक्टर अं आनंदन, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक विधि सेबीज उत्पादन करने के गुर सिखाया। किसान मेले में प्राथमिक विद्यालय कइयां की छात्राओं ने किसानी, पूर्वी, चैता गीत सुनाकर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजलि, सपना, मुस्कान, दिव्या, सुप्रिया, सोनम, अर्पिता, काजल ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें