फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मऊ में 22 लाख की लागत से बनी सड़क पर नहीं बनी नाली, टूटी सड़क

मऊ जिले में फतहपुर मंडाव गांव को मधुबन- बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का चार माह पहले मरम्मत कराया गया था। सड़क पर जलजमाव होने से टूट गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय चन्द्रशेखर राजभर, तौफीक, रमावती देवी, लालसा देवी, मंजू देवी, हरिनाथ प्रसाद, प्रभावती देवी, कृष्णावती देवी, संजू देवी, गीता देवी, रंजना देवी, रीता देवी, रीमा देवी ने बताया कि दो दशकों से बदहाल 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत कार्य 4 माह पहले लगभग 22 लाख की लागत हुआ है। इस सड़क से फतहपुर मंडाव व भवानी सराय के ग्रामीणों का आना जाना होता है। गांव में नाली निर्माण नहीं होने से पानी सड़क पर ही बहता है। सड़क पर पानी लगने से सड़क टूट गई है। सड़क में बना गढ्ढा जहां आए दिन दुर्घटना को दावत दे रहा है। जल जमाव से उठती दुर्गंध संक्रामक रोगों को खुला निमंत्रण दे रहा है। डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोगों का खतरा लगातार बना हुआ है। नाली का निर्माण हो जाता तो आवागमन सुगम होता और संक्रामक बीमारियों से निजात मिलती। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्य ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नाली निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें