फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की पैंट में हाथ डालकर पुलिस ने सड़क पर दाैड़ाया, वीडियो वायरल

मऊ के नगर पंचायत घोसी में जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक पुलिसकर्मी ने एक दुकानदार से अभद्रता करते हुए उसे मौके से खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार नगर के मझवारा मोड़ से घोसी तहसील मुख्यालय तक शुक्रवार को नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में राजस्व ,पुलिस एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने जेसीबी से सड़क के किनारे किये गये अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस बीच अतिक्रमण हटाते समय विरोध करने वाले इंद्रजीत सोनकर ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा, इस बीच एक पुलिसकर्मी से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद पुलिसकर्मी उसे घसीटने हुए ले गई। उधर ईओ अनिल कुमार का कहना है कि अतिक्रमण को लेकर लगातार दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए अपील किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी कई दुकानदार द्वारा अपना अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया गया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण में अवरोध करने वाले को पुलिस पकड़ कर थाने लाई है। वीडियो का मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें