पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में जिले के बारह थाना क्षेत्रों में गायब हुए 161 मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत 28.98 हजार रुपया आंकी गई। एसपी ने बताया कि बीते वर्ष के आखिरी दो माह में जिले के 12 थानों में मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत हुई थी। इन थानों की साइबर सेल की टीम ने 161 मोबाइल बरामद किया है। जिसको पुलिस लाइन में एएसपी अनुप कुमार ने उनको स्वामियों को सुपुर्द किया। इसमें साइबर थाना में 13, मऊ कोतवाली पुलिस ने 20, सरायलखंसी थाना से 12, दक्षिण टोला पुलिस ने 6 मोबाइल बरामद किया है। इसी तरह से मुहम्मदाबाद पुलिस ने 20, चिरैयाकोट पुलिस द्वारा 6 और रानीपुर थाना ने 21, घोसी पुलिस ने 16, दोहरीघाट पुलिस द्वारा 7 जबकि कोपागंज ने 17 तो मधुबन थाने द्वारा 11 मोबाइल बरामद किया है। वहीं रामपुर थाना की टीम ने 3 और हलधरपुर थाने की टीम ने 9 मोबाइल बरामद किया है।