पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. गुरुवार की दोपहर में अचानक कई स्कूल-कॉलेजों के छुट्टी पर पहुंचकर वहां खुद चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो मनचले जो स्कूल के पास खड़े होने का वाजिब जवाब नहीं दे पाए,जिस पर दोनों का चालान कर दिया। अचानक एसपी के चेकिंग अभियान से मनचलों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसपी इलामारन जी ने बताया कि उन्हें कई दिन स्कूल के छुटने के बाद बेवजह युवकों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर वह दोपहर दो बजे के बाद सिकिटया ओवरब्रिज के नीचे एक स्कूल के अवकाश के समय पहुंचे। यहां पुलिस ने दस से ज्यादा युवकों से पूछताछ की, इस दौरान युवक स्कूल के पास खड़ा होने का ठोस जवाब नहीं दे सकें। जिसके बाद उनका चालान कर दिया गया। बताया इसीक्रम में उन्होंने पास में ही तीन स्कूलों के पास चेकिंग की।करीब एक घंटे की चेकिंग अभियान के दौरान 50 से ज्यादा युवकों से पूछताछ की गई। पुलिस कप्तान द्वारा खुद चेकिंग अभियान चलाने से बेवजह घूमने वाले युुवाओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।