फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में निकली रैली से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता का संदेश, इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने किया प्रतिभाग

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में नगर में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर जागरुकता कार रैली निकाली गई। जो पुलिस लाइन से जिला स्टेडियम तक गई। कार जागरुकता रैली को एएसपी महेश सिंह अत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में शामिल सभी कार को सर्वाइकल कैंसर जागरुकता थीम पर सजाया गया और उससे बचाव के श्लोगन लगाया हुआ था। रैली के समापन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ एकिका सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की सलाह दी। रैली में शमिल कार जिसे महिलाएं चला रही थी। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। वहीं कार को अच्छे तरीक से सजाने के लिए पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें 1 आराधना त्रिपाठी को प्रथम, मुदित जालान को दूसरा स्थान, निधी अग्रवाल को तीसरा स्थान ,चौथा पुरस्कार अनामिका और पांचवां पुरस्कार सुगंधा द्विवेदी को मिला। साथ ही रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें