मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा पुलिया के पास शुक्रवार की भोर में घोसी पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में 25/25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई।