मऊ जिले के घोसी कस्बा खास कटरा के कई परिवार आज भी पिछले सात वर्षों से चार फीट गहरे रास्ते पर पटरा एवं बल्ली के सहारे अपने घर पहुंचते हैं, जो विकास के सारे दावों को झुठलाती हैं। इस संबंध में लोगों ने कई सक्षम अधिकारियों से रास्ते के निर्माण को लेकर शिकायत की, लेकिन कोई उचित समाधान नहीं हो सका।