श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।शीतला माता मंदिर का पूरा प्रांगण सनातनी श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। संकल्प पूजन, संगीतमय सुंदरकांड से प्रारंभ हुआ अनुष्ठान एक साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ से पूर्ण हुआ।