फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में फीस के लिए नियम लागू करे सरकार, VIDEO

नगर के ब्रह्मस्थान पर बृहस्पतिवार को अभिभावकों के बीच अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों में फीस के लिए नियम करने और एनसीईआरटी की पुस्तके पढ़ाए जाने की बात कही। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अभिभावक भगवान सिंह ने कहा कि स्कूलों की मनमानी से बहुत बढ़ गई है। निश्चित दुकान पर स्कूलों की मिली भगत से किताब कापी,ड्रेस के नाम पर मार्केट से ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। वहीं अभिभावक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार स्कूलों में फीस के लिए कोई नियम लागू करे। जिससे प्रति वर्ष प्रवेश के नाम पर शुल्क देने से अभिभावक बच सकें। प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर समय अभिभवकों का शोषण किया जाता है। वहीं अभिभावक सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी स्कूल बंद कर रही है। जिसके कारण प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी कर रही है। अभिभावक देवनाथ सिंह ने कहा कि अगर शिक्षा महंगी होगी तो निचले तबके के बच्चे शिक्षा कैसे ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें