श्री श्याम संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन किया।जिसमें मंगलवार को नगर में निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें रास्ते भर हाथों में निशान लेकर श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। वहीं लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए । दो दिवसीय निशानोत्सव कार्यक्रम में सोमवार कर रात नगर के सहादतपुरा स्थित कामना सिद्धि श्री श्याम मंदिर सहादतपुरा मऊ में खाटू नरेश श्री श्याम बाबा सरकार का भव्य श्रृंगार मालाओं से किया गया।इसके पश्चात श्याम संघ के सदस्यों द्वारा गणेश जी का आह्वान कर भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कानपुर से आए गायक अभिषेक शुक्ला द्वारा मीठे मीठे भजन "मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरा श्याम सँवरा है।गहरा हो नाता बाबा का जिनसे मिलने को आता बाबा है उनसे। आ गया लो मेला मेरे श्याम का,कभी न कभी कही न कही मेरा श्याम सलोना आएगा अपना मुझे बनाएगा' भजन सुना कर भक्तो को मस्ती में सरोबार कर नाचने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में श्याम प्रभु को मंदिर पुजारी ललित पांडेय द्वारा सवामणी का भोग लगाया गया।साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को सुबह नगर के राजस्थान भवन से भव्य श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकली।जिसमें श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर शामिल रहे। निशान यात्रा नगर के गोला बाजार,सदर चौक, सिंधी कालोनी, बालनिकेतन,रोडवेज होते हुए आजमगढ़ तिराहा स्थित श्री कामना सिद्धि श्री श्याम मंदिर सहादतपुरा पर जाकर विश्राम लिया। इस दौरान यात्रा में शामिल महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर फूल और गुलाल उड़ाए। साथ ही पूरे रास्ते बाबा की मस्ती में झूमते नाचते रहे।