फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोशल मीडिया पर खंडन करने में न बरतें लापरवाही, अपराध समीक्षा के दौरान बोले एसपी

मऊ पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 15 बिंदूओं पर एसपी ने समीक्षा करते हुए एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को तत्काल खंडन करने के साथ संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने जिले के बारह थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में छोटी छोटी घटनाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया, साथ ही बड़ी घटना पर घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने के साथ इसकी सूचना अधिकारियों को देने की बात कही।वहीं जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं बरतने के साथ बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही। वहीं गोवध के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर पर कार्रवाई, लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में शामिल आरोपियों का सत्यापन का निर्देश दिया। साथ ही जमीनी विवाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनके निस्तारण में राजस्व विभाग की मदद लेने का निर्देश दिया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बैठक में एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी कृष राजपूत, सीओ मधुबन अंजनी कुमार पांडेय, सीओ घोसी जितेंद्र कुमार सहित जिले के बारह थाना प्रभारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें