फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की शिकायत करने गए प्रशिक्षुओं को लिपिक ने दी गाली

भीषण गर्मी के मौसम में नगर के इमिलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं के लिए शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। संस्थान परिसर में लगा वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़ा है। परेशान प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को संस्थान के कार्यालय में शिकायत करने गए तो डायट में तैनात एक लिपिक ने डांटकर भगाया और जान से मारने की धमकी देने पर प्रशिक्षु भड़क गए। गुस्साए प्रशिक्षु संस्थान परिसर में नारेबाजी करने लगे। डायट प्रशासन से मांग पूरी करने की मांग करने लगे। प्रभारी प्राचार्य और वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जावेद आलम ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें