फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को वितरित किया स्वीकृति पत्र, VIDEO

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। यह कार्यक्रम स्थानीय बहुद्देशीय भवन मंगलम में आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान के बारे में गंभीरता से सोचकर उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग दो हजार लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। इनमें बड़ागांव, काझाखुर्द क्षेत्र की लगभग 650 महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री एके शर्मा ने बड़ागांव और काझाखुर्द की महिलाओं को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति किसी कारणवश इस योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी हर हाल में आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पीओ डूडा को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने आवास निर्माण के दौरान नाली, सड़क, अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें