मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति को सोते हुए वीडियो वायरल हो गया।बताया जा रहा है कि गर्मी लगने पर युवक ने खाली एटीएम के वातानुकूलित कक्ष को अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया था। इस दौरान उसके एटीएम परिसर में सोने से ग्राहकों को काफी असुविधा हुई।वायरल वीडियो पर एटीएम कक्ष के भीतर फर्श पर युवक बेफिक्र होकर सोता दिख रहा है।उधर इस घटना ने एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग एटीएम की निगरानी को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।इस बाबत शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, इस संबंध में वह संबंधित बैंक से जानकारी ले रहे हैं।