फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ईसीसीई एजुकेटर भर्ती निरस्त करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

लोकेटेड आंगनबाड़ी ईसीसीई एजुकेटर भर्ती निरस्त करने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष कंचन राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नगर पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोशिएसन की जिलाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति छह सेवाओं पर मूल कार्य करती हैं। स्कूल पूर्व शिक्षा,स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण,अनुपरक पोषाहार,पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा संदर्भ सेवाओं इसके अलावा हम सभी ईसीसीई का प्रशिक्षण भी कर चुके हैं।इसी पद को लेकर सरकार अलग से 10313 रुपये पर अलग से आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करने जा रही है जो सही नही है।कहा कि सरकार अगर जल्द भर्ती को समाप्त नही किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मांग पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग विधानसभा का घेराव करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस अवसर पर संध्या सिंह, शशि यादव, मंजू तिवारी,संगीता राय, प्रेमा सिंह, जयश्री सिंह, मीना सिंह, निशा शर्मा, पूनम यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें