फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दो थानों की पुलिस कर रही थी तलाश; 10 से अधिक मामलों में था वांछित

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवा गांव के मोड़ के पास रविवार की भोर में करीब 4:30 बजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बदमाश पर पुलिस द्वारा 25000 का इनाम घोषित था। उसके पास से लूट के 9710 रुपये भी बरामद किया गया है। जनपद के दो थानों कोपागंज और दक्षिण टोला की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कोपागंज से भातकोल मार्ग पर एक बदमाश बिना नंबर की बाइक से जा रहा है। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस ने कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवा गांव के पास कोपागंज से भातकोल जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें