फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में पकड़ा गया 20.366 किलोग्राम गांजा, असम के दो तस्कर गिरफ्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात को रेलवे स्टेशन परिसर रामलीला मैदान से असम निवासी दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान के दोनों के पास से करीब पैकेट में रख 20.366 किलोग्राम गाजा बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। सीओ सीटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने के बाद कोतवाल अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया। दोनों की पहचान एनुद्दीन अली निवासी बिहापारा थाना तामूलपुर जिला बक्सा, असम और ममोनी बेगम निवासी उदयना थाना रंगिया जनपद कामरूप असम के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें