यूपी में जब से नई सरकार बनी है तब से सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार सख्त निर्णय ले रहे हैं। लेकिन इस सब के बावजूद प्रदेश में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को वाराणसी में चौक थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े 10 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। बदमाश आए और हथियार के बल पर सराफा कारोबारी की दुकान से जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस लूट की घटना से आक्रोशित कारोबारियों ने सड़क जाम कर बदमाशों के गिरफ्तारी की मांग की।